फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स के शौक जान हो जाएंगे हैरान, घर में पाल रखा है 18 फीट लंबा सांप

Wed, 13 Nov 2019 05:05 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अजगर के साथ मार्क्स हॉब्स - फोटो : सोशल मीडिया
हर इंसान को कोई न कोई जानवर बेहद पसंद होते हैं। किसी को कुत्ते पसंद होते हैं तो किसी को बिल्ली। इसके अलावा लोग गाय, भैंस, बकरी, मुर्गा बहुत तरह के जीव-जंतू को पालते हैं। लेकिन हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक जानलेवा जीव ही पाल रखा है। और सबसे खास बात यह कि शादीशुदा यह शख्स अपने दो बच्चों के साथ ही इस जीव को रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पालतू अजगर - फोटो : सोशल मीडिया
मामला इंगलैंड के ट्वेक्सबरी शहर का है। 31 वर्षीय मार्क्स हॉब्स ने 18 फीट के अजगर को पाल रखा है। इस अजगर को हॉब्स प्यार से हेक्सी बुलाते हैं। इतना ही नहीं हॉब्स ने अपने 3 कमरों वाले घर में अजगर को साथ में ही रखा है। इतने लंबे और जानलेवा जीव के साथ रहना कोई आसान बात नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
पालतू अजगर - फोटो : सोशल मीडिया
हेक्सी नामक यह अजगर एक मादा सांप है जो हिरण, खरगोश, सूअर और बकरियं खाती है। इसके खाने की सभी चीजों को स्थानीय किसान उपलब्ध कराते हैं। वहीं इस अजगर के मल को एक बड़े बीन बैग में जमा किया जाता है।

4 of 5
पालतू अजगर - फोटो : सोशल मीडिया
आईटी कंपनी में काम करने वाले मार्क्स हॉब्स को इस सांप को पालने में हजारो पाउंड्स खर्च करने पड़ते हैं। यह अजगर इस समय इतना ताकतवर हो गया है कि एक बड़े इंसान को भी चंद मिनटों में चट कर सकता है। लेकिन मार्क्स को अपने हेक्सी पर इतना भरोसा है कि वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मार्क्स हॉब्स अपने बच्चों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
मार्क्स इस सांप को करीब 8 साल पहले खरीद कर लाए थे। उस समय इसकी साईज महज 8 इंच थी। बीते 8 वर्षों में इस सांप की लंबाई बढ़कर 18 फीट हो गई और वजन भी करीब 100 किलो हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें