फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में महिला को लूटने के बाद हंसने लगा बदमाश, फिर इसलिए लौटा दिए सारे पैसे

Wed, 13 Mar 2019 04:51 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : WORLD OF BUZZ
चीन में एटीएम में एक महिला को लूटने और उसके बाद उसे पैसे लौटाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद कुछ लोग लुटेरे की तारीफ भी तारीफ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Anandabazar Patrika
दरअसल, ये मामला चीन के हेयुआन शहर का है। वायरल सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आईसीबीसी बैंक के एटीएम से पैसे निकाल रही होती है, जैसे ही एटीएम मशीन से नोट बाहर आते हैं, तभी वहां एक लुटेरा आ जाता है। लुटेरा महिला से चाकू की नोंक पर उसके सारे पैसे छीन लेता है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Mothership
मी़डिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का सरनेम लाइ बताया जा रहा है। shanghai.ist की खबर के मुताबिक, महिला डरकर सभी 2500 युआन लुटेरे को दे देती है जो उसने एटीएम से निकाले थे। 

4 of 6
- फोटो : YouTube
हालांकि, लुटेरा यही नहीं रुकता, वह महिला से एटीएम मशीन में उसका बैंक बैलेंस दिखाने के लिए कहता है। लुटेरा एटीएम मशीन में देखता है कि महिला के बैंक खाते में पैसे ही नहीं बचे हैं। यह देखकर लुटेरे का दिमाग कुछ देर के लिए चकरा जाता है और वह हंसते हुए उस महिला को लूटे हुए 2500 युआन वापस लौटा देता है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : FP News
इस घटना का वीडियो CGTN ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया है। आप भी देखिए इस घटना का वीडियो-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Thatsmags.com
हालांकि, लुटेरे का यह व्यवहार उसे पुलिस ने नहीं बचा पाया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस वीडियो पर काफी लोग जोक भी बना रहे हैं। कुछ लोग अज्ञात लुटेरे की तारीफ भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें