फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजी जंपिंग के दौरान रस्सी खुलने से जमीन पर गिरा शख्स, देखें भयानक वीडियो

Sun, 28 Jul 2019 04:13 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Social Media
बंजी जंपिग और पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर्स चीजें लोगों को काफी पसंद होते हैं और उन्हें रोमांचित करते हैं। रोमांच के साथ-साथ लोगों के गिरने का डर भी बना रहता है। अगर ऐसा हुआ तो सच में यह किसी भयानक सपने से कम नहीं होगा। लेकिन पोलैंड में एक बंजी जंपर के साथ जो घटना घटी है उसे देखकर आप हैरान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Social Media
दरअसल, बंजी जंपर 100 मीटर की ऊंचाई से गिडेनिया के एक पार्क में स्टंट करने की कोशिश कर रहा था और वह नीचे गिर गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि क्रेन से बंजी जंपर को आसमान की ओर उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Social Media
जब जंपर को लगता है कि अब उसे ऊंचाई से कूदना चाहिए तो वह कूद जाता है। तभी हवा में ही उसकी रस्सी खुल जाती है और वह तेजी से नीचे गिरने लगता है। घटना का वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। 

4 of 5
- फोटो : Social Media
बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से जमीन पर पहले से ही हवा से भरा बड़ा सा कुशन रखा था, लेकिन कुशन पर गिरते ही व्यक्ति उछलकर बाहर गिर गया। इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social Media
डॉक्टरों के जांच के बाद बताया गया कि व्यक्ति के रीढ़ की हड्डी टूट गई है और आंतरिक अंगों के साथ कई जगह चोट आई है। हालांकि रीढ़ की हड्डी ज्यादा नहीं टूटी है। इसलिए वह जल्दी ही चलने फिरने में सक्षम हो जाएगा। बंजी क्लब के जिन कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, उनसे घटना के कारणों को जानने के लिए पूछताछ भी की जा रही है। इसी बीच बंजी क्लब ने अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर एक मैसेज भी पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है 'दुर्भाग्यपूर्ण छलाँग के प्रतिभागी का स्वास्थ्य ठीक है और उसे अब कोई ख़तरा नहीं है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें