दुनिया में सैकड़ों किस्म के सांप हैं, जिसमें से कुछ हरे रंग के होते हैं, तो कुछ काले, कुछ सफेद और कुछ पीले रंग के भी। लेकिन क्या कभी आपने कोई ऐसा सांप देखा है, जिसकी त्वचा पर स्माइली फेस इमोजी बना हो? दरअसल, अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने अजगर सांप की ऐसी ब्रीडिंग कराई है कि उसके अंडे से निकले सांप की त्वचा पर पीले और नारंगी रंग के स्माइली इमोजी बने हुए थे। उस अजगर की त्वचा पर तीन इमोजी बने हुए हैं। सबसे खास बात ये है कि वो शख्स चाहता कुछ और था, लेकिन हो कुछ और गया।