महाराष्ट्र में अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अगले मुख्यमंत्री होंगे। 4 दिन तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामा में ऐसे-ऐसे घटनाक्रम हुए हैं जिसमें से कई तो पहली बार भारतीय राजनीति के इतिहास में हुए हैं। महाराष्ट्र में जिस तरह से बीते शनिवार से राजनीतिक ड्रामा बढ़ा है वह सिर्फ आम आदमी ही नहीं बल्कि मीडिया व दिग्गज राजनेताओं की समझ से परे रहा। सुप्रीम कोर्ट ने जैसे ही बहुमत परीक्षण के लिए समय निर्धारित किया उसके कुछ ही समय के बाद ही अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और फिर प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस्तीफा दे दिया। अब आज शाम में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। महाराष्ट्र का यह राजनीतिक ड्रामा सोशल मीडिया पर भी खुब सुर्खियों में रहा। अब जनता सोशल मीडिया पर खूब चटखारे लेकर मीम्स शेयर कर रही है। आइए डालते हैं इन मीम्स पर एक नजर...