Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम तट पर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला महाकुंभ चल रहा है। गंगा, युमना और सरस्वती नदी के संगम में पवित्र स्नान करने के लिए करोड़ों लोग पहुंच रहे हैं। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से हुई है, जो 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। संगम में स्नान करने के लिए साधु-संतों के अलावा दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में करीब 45 करोड़ लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई है।
महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान देर रात संगट तट पर भगदड़ मच गई जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 60 लोग घायल हो गए। महाकुंभ में संगम नोज पर यह भगदड़ मची थी। अब सवाल यह है कि आखिर संगम नोज क्या है, जहां पर स्नान के लिए भारी भीड़ पहुंच रही है।