Maha Kumbh 2025, Female Naga Sadhu: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरूआत होगी। 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होगा और 26 फरवरी तक चलेगा। डेढ़ महीने तक चलने वाले महाकुंभ में गंगा-यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। महाकुंभ में बड़ी संख्या में साधु-संत संगम में स्नान करने के लिए मीलों दूर से पहुंच रहे हैं।
सनातन धर्म में साधू-संतों का काफी महत्व है। हालांकि, कुंभ में आने वाले नागा साधु लोगों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद होते हैं। कुंभ की कल्पना तक नागा साधुओं के बिना नहीं की जा सकती है। नागा साधुओं की वेशभूषा और खान-पान आम लोगों से बिल्कुल अलग होती है। पुरुषों की तरह ही महिला नागा साधू भी होती हैं। महिला नागा साधू भी अपने जीवन को पूरी तरह से ईश्वर को समर्पित कर देती हैं।