फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में दर्जी के खिलाफ अजीबोगरीब मामला दर्ज, साइज से छोटा कच्छा सिलने का आरोप

Sun, 19 Jul 2020 08:17 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भोपाल के हबीबगंज में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। हबीबगंज थाने में एक युवक ने दर्जी के खिलाफ छोटा कच्छा सिलने का एफआईआर दर्ज कराया है। युवक ने दर्जी पर आरोप लगाया कि उसने दो मीटर कपड़ा दिया था, लेकिन दर्जी ने कच्छा छोटा सिल दिया। जब मैं इसकी शिकायत लेकर दर्जी के पास गया, तो उसने कच्छा को बड़ा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दर्जी के मना करने पर नाराज युवक शिकायत लेकर हबीबगंज थाना में पहुंच गया। युवक ने इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। ऐसी शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी हैरत में पड़ गई है। हालांकि, इस मामले पर कोई क्रिमनल केस नहीं बनता है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस काफी सोच-विचार के बाद युवक के शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 4
थाने में दर्ज शिकायत - फोटो : सोशल मीडिया
जब इस मामले के बारे में थाना प्रभारी राकेश श्रीवास्तव को जानकारी हुई, तो उन्होंने भीम नगर निवासी युवक कृष्ण कुमार दुबे को बुलाया और इस मामले को सिविल न्यायालय में ले जाने की सलाह दी। थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसे मामले कोर्ट में हल किए जाते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कृष्ण कुमार दुबे ने बताया कि हबीबगंज के 5 नंबर मार्केट में एक दर्जी की दुकान है। उन्होंने दर्जी को 2 मीटर कपड़ा कच्छा बनाने के लिए दिया था। इसके बावजूद भी दर्जी ने छोटा कच्छा सिल दिया। इस मामले को लेकर कृष्ण कुमार ने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। फरियादी के जिद पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और उसे कोर्ट जाने की सलाह दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें