फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध सोने से बना है यह बुलेट-प्रूफ टॉयलेट, शीट पर लगे हैं 40 हजार से भी ज्यादा हीरे

Fri, 08 Nov 2019 01:13 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोने और हीरे से बना टॉयलेट - फोटो : ImagineChina/REX/Handout-Coronet
कुछ लोगों के अंदर कुछ अलग और नया करने का जुनून सवार होता है और उसे वो करके ही दम लेते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है चीन में। यहां ट्रेड फेयर में एक ऐसा टॉयलेट पेश किया गया, जो पूरी तरह से सोने का बना हुआ है और सबसे खास बात कि इस टॉयलेट में कुल 334.68 कैरेट के 40,815 हीरे भी जड़े हुए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोने और हीरे से बना टॉयलेट - फोटो : ImagineChina/REX
इस अनोखे टॉयलेट को हांगकांग की अरोन शुम ज्वैलरी फर्म के लिए कोरोनेट ने डिजाइन किया है। इसकी कीमत करीब 8.5 करोड़ रुपये है। इस टॉयलेट की एक और खास बात है कि यह बुलेट-प्रूफ है। 
विज्ञापन

3 of 5
सोने और हीरे से बना टॉयलेट - फोटो : ImagineChina/REX
अरोन शुम ज्वैलरी फर्म का कहना है कि हमारी कोशिश है कि टॉयलेट में सबसे ज्यादा हीरे जड़ने की वजह से इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया जाए। अगर ऐसा होता है तो अरोन शुम का यह 10वां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होगा।  

4 of 5
हीरे से बना गिटार और जूतियां - फोटो : ImagineChina/REX
इससे पहले अरोन शुम 400 कैरेट हीरे से जड़ा एक गिटार और 10 हजार गुलाबी हीरे से जड़े जूतियां भी बना चुकी है। जहां हीरे जड़े गिटार की कीमत 14 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है तो वहीं हीरे जड़े जूतियों की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। इन्हें भी इस बार चाइना इंटरनेशनल इम्पोर्ट एक्सपो में पेश किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2001 में हांगकांग के एक कारोबारी ने अपना वॉशरूम बनवाने में दो अरब 70 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जिसमें शुद्ध सोने से बना एक टॉयलेट था। इसके अलावा वॉशरूम के टाइल्स पर भी सोने का पानी चढ़ाया हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें