फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की जीत से खुश हुआ पेट्रोल पंप का मालिक, लोगों को मुफ्त में बांट रहा सीएनजी

Fri, 24 May 2019 05:43 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मुफ्त में सीएनजी बांट रहा पेट्रोल पंप का मालिक - फोटो : Connect Gujarat Twitter
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की अप्रत्याशित जीत से देशभर में जश्न का माहौल है। भाजपा के कार्यालयों से लेकर चौक-चौराहों तक, हर जगह नरेंद्र मोदी की जीत की खुशियां मनाई जा रही हैं। कुछ लोग तो भाजपा की इस जीत से इस कदर खुश हैं कि वह खुद ही मिठाईयां भी बंटवा रहे हैं, लेकिन गुजरात के राजकोट में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
चुनाव जीतने के बाद अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : पीटीआई
दरअसल, मोदी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में एक पेट्रोल पंप का मालिक मुफ्त में ही सीएनजी बांट रहा है। यह पंप गोपाल चुतसमा नाम के शख्स का है। गोपाल भाजपा की जीत से इतने खुश हैं कि वो ऑटोरिक्शा वालों को मुफ्त में सीएनजी दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मुफ्त में सीएनजी बांट रहा पेट्रोल पंप का मालिक - फोटो : Connect Gujarat Twitter
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल पंप के मालिक ने जैसे ही मुफ्त सीएनजी बांटने का एलान किया, वहां ऑटोरिक्शा वालों की लाइन लग गई। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक वह करीब 200 ऑटोरिक्शा वालों को मुफ्त सीएनजी बांट चुके थे, जबकि 200 से अधिक ऑटो वाले मुफ्त सीएनजी लेने के लिए अभी भी लाइन में खड़े थे। 

4 of 5
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जीत का जश्न मनाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एनडीए अब तक 351 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि एक सीट पर आगे है। इसमें भाजपा की 302 सीटें हैं। वहीं यूपीए के खाते में कुल 92 सीटें आई हैं, जिसमें कांग्रेस के पास 52 सीटें हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीजेपी-कांग्रेस - फोटो : File photo
2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 336 और भाजपा ने 282 सीटें जीती थीं। इस हिसाब से इस बार एनडीए और भाजपा की सीटें बढ़ी हैं। हालांकि सीटें तो यूपीए और कांग्रेस की भी बढ़ी हैं। पिछले चुनाव में यूपीए के खाते में कुल 59 सीटें थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 44 सीटें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें