फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: बीमार ऊंट को खिलाया जाता है जिंदा कोबरा, जानें सांप खाने के बाद क्या करता है रेगिस्तान का जहाज

Sat, 23 Nov 2024 03:57 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

क्या आपने कभी ऊंट को जिंदा कोबरा खिलाने के बारे में सुना है? अधिकतर लोगों का जवाब 'नहीं' होगा। रेगिस्तान के जहाज को जब एक खास तरीके की बीमारी होती है तो उसे जीवित जहरीला सांप खिलाया जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सांप खाते हुए ऊंट की फोटो (एआई जेनरेटेड) - फोटो : Freepik
सांप का नाम सुनते ही अक्सर लोग डर जाते हैं, और डरें भी क्यों न विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हर साल एक लाख से भी अधिक लोगों की मौत सांप काटने की वजह से होती है। सांप एक ऐसा जीव है जिसका जहर न सिर्फ इंसानों को बल्कि बाघ, शेर, गैंडा और हाथी जैसे शक्तिशाली जानवरों को भी कुछ मिनटों में ही मार सकता है। ऐसे में किसी इंसान या जानवर के सामने अगर सांप आ जाता है तो वह उससे दूरी बनाने की पूरी कोशिश करता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांप खाता हुआ ऊंट (एआई जेनरेटेड) - फोटो : Freepik
मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि रेगिस्तान में रहने वाले ऊंट को जिंदा सांप खिलाना पड़ता है। यह सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन कई इलाकों में जैसे मिडिल ईस्ट में ऐसा करना बहुत आम बात है। अब आपके मन में ऐसे कई सवाल आ रहे होंगे कि आखिर क्यों ऊंट को जिंदा कोबरा खिलाया जाता है और ऐसा करने के बाद ऊंट पर क्या असर पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रेगिस्तान में बैठे सांप की फोटो - फोटो : Adobe Stock
किस बीमारी में ऊंट को सांप खिलाया जाता है?
कभी-कभी ऊंट एक खास बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं, जिसे हयाम कहा जाता है। इस बीमारी में ऊंट खाना-पीना छोड़ देते हैं और उनका शरीर अकड़ने लगता है। यह बीमारी इतनी गंभीर होती है कि कई बार ऊंट की जान भी जा सकती है। इसी बीमारी के इलाज के लिए मिडिल ईस्ट में ऊंट को जिंदा कोबरा खिलाया जाता है। इसे खिलाने के लिए पहले ऊंट के मुंह में जीवित सांप डाला जाता है उसके बाद पानी पिलाया जाता है, जिससे सांप आसानी से ऊंट के पेट में चला जाता है।

4 of 5
सांप खाता हुआ ऊंट (एआई जेनरेटेड) - फोटो : Freepik
क्यों खिलाया जाता है कोबरा?
देखा जाए तो ऊंट एक शाकाहारी जानवर है, लेकिन विशेष परिस्थिति में उसे जहरीले सांप को खिलाया जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि कोबरा का जहर ऊंट के शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को खत्म कर देता है और बीमारी से राहत मिलती है। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि कोबरा का जहर ऊंट की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीभ निकाले ऊंट की फोटो - फोटो : Adobe Stock
जहरीला सांप खाने के बाद क्या होता है?
जहरीला सांप खाने के बाद ऊंट के शरीर में सांप का जहर फैलता है और वह कमजोर पड़ने लगता है। लेकिन ऊंट के शरीर में ऐसे एंटीबॉडी होते हैं जो सांप के जहर से लड़ते हैं। यही कारण है कि कई बार ऊंट इस जहरीले सांप को खाने के बाद भी जिंदा रह जाता है। बता दें कि ऊंट के इलाज का यह तरीका एक पारंपरिक इलाज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें