स्कॉटलैंड की रहने वाली एक छोटी एंजल की स्टाइल को लाखों लोग फॉलो करते हैं। उस छोटी बच्ची ने अपनी स्टाइल से सोशल मीडिया पर एक खास जगह बना ली है। उसका नाम जेसिका है जो मात्र 8 साल की है। ड्रेसिंग सेंस से लेकर हेयर स्टाइल तक सब कुछ उस बच्ची ने इतने शानदार तरीके से मेंटेन कर रखा है कि वो फैशन के मामले में बड़े-बड़े लोगों को भी टक्कर दे रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े लोग एक बच्ची को करते हैं फॉलो, जानें क्या है सच
2 of 5
- फोटो : the sun
वो अपने मम्मी की एकलौती बच्ची है। उसके पास इतने कपड़ें हैं कि दोबारा किसी पहने हुए कपड़े को वो नहीं पहनती है। उसके पास जूते और स्लीपर्स के ढेर हैं। वो जब भी घर से बाहर जाती है तो मैचिंग ड्रेस, हेयर बैंड और जूते पहन कर ही निकलती है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े लोग एक बच्ची को करते हैं फॉलो, जानें क्या है सच
3 of 5
- फोटो : the sun
उसकी मम्मी ने बताया कि 'वो हर महीने लगभग 10,000 रुपये का खर्च केवल अपने बच्ची के कपड़ों पर करती हैं। मेकअप और सैंडल का खर्च अलग है। उसे अपने बच्ची का शौक अच्छा लगता है'। जेसिका जब 4 साल की थी तभी से कई सारी प्रतियोगिताओं में पार्ट लेने लगी थी जिसके चलते उसे कपड़ों और मेकअप का शौक लग गया।
सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े लोग एक बच्ची को करते हैं फॉलो, जानें क्या है सच
4 of 5
- फोटो : the sun
जेसिका ने अपनी पहली प्रतियोगिता में सबसे क्यूट गर्ल होने का अवार्ड जीता था। उस समय उसने कोई मेकअप नहीं किया था। वो नेचुरल लुक में गई थी, फिर भी उसने अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से अवॉर्ड जीत लिया था।
सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े लोग एक बच्ची को करते हैं फॉलो, जानें क्या है सच
5 of 5
- फोटो : the sun
दूसरी प्रतियोगिता उसने 'द ग्लोरी स्कॉटलैंड' के नाम से जीता। उसे दूर-दूर तक लोग जानने लगे। वो एक दिन में कम से कम 2 बार तो कपड़े बदलती ही है। जेसिका का कहना है कि 'अच्छी ड्रेसिंग से कॉन्फिडेंस आता है, जो उसमें भरा हुआ है'।