Interesting Facts About Mars: ग्रहों की दुनिया भी काफी अनोखी होती है। इसे समझना बेहद ही मुश्किल होता है। हालांकि, वर्तमान समय में विज्ञान ने इतना विकास कर लिया है कि हमारे सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रहों के बारे में कुछ न कुछ जानकारी हमारे पास जरूर है। आज हम आपको अपनी खबर में मंगल ग्रह के बारे में कुछ रोचक बातें बताएंगे, जिसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, मंगल ग्रह यह लाल दिखाई देता है। वैसे तो मंगल भी पृथ्वी की तरह एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है, जहां ज्वालामुखी से लेकर घाटियां, रेगिस्तान और ध्रुवीय बर्फीली चोटियां हैं, लेकिन इस ग्रह पर इंसानों का रहना नामुमकिन है। आइए जानते हैं इस ग्रह के बारे में कुछ खास और रोचक बातें, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा 365 दिन और छह घंटे में पूरी करती है, तो वहीं मंगल सूरज का पूरी परिक्रमा करने में 687 दिन लगाता है। यह धरती की तुलना लगभग दोगुना है। इसलिए मंगल ग्रह पर एक साल 687 दिनों का होता है।