फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस वाला लैपटॉप करोड़ों में बिका

Mon, 03 Jun 2019 02:53 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
लैपटॉप में वायरस का पता चलते ही हम सभी कंप्यूटर एक्सपर्ट के पास भागते हैं। हम लोगों के हिसाब से सिस्टम में वायरस होना मतलब गड़बड़ी है, लैपटॉप में मौजूद डाटा खतरे में है। अगर आप बेचना भी चाहें तो कोई नहीं खरीदेगा। लेकिन एक मामला ठीक इसका उल्टा है। दरअसल, दुनिया के 6 सबसे खतरनाक वायरस जिस लैपटॉप में मौजूद था उसे करोड़ों रुपये की कीमत में बेचा गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
यह लैपटॉप ऑनलाइन नीलामी में खरीदा गया है। सैमसंग के इस लैपटॉप में दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस मौजूद था। इस खतरनाक वायरस ने दुनिया भर में करीब 95 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस लैपटॉप को इंटरनेट आर्टिस्ट गुओ ओ डॉन्ग और साइबर सिक्लयोरिटी कंपनी डीप इन्स्टिंक्ट ने मिलकर तैयार किया है। इस लैपटॉप में Wanna Cry, BlackEnery, MyDoom, ILOVEYOU, SoBig, Darktequilaa नाम के वायरस मौजूद हैं। 

4 of 5
 गुओ ओ डॉन्ग और साइबर सिक्लयोरिटी कंपनी डीप इन्स्टिंक्ट के मुताबिक ये वायरस हार्मफुल ना हो इसके लिए ढेर सारे सेफ्टी टिप्स यूज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिलहाल इस लैपटॉप के पोर्ट को डिसेबल किया गया है। इन तरीकों से इसमें मौजूद वायरस सक्रिय नहीं हो पाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें