मच्छर को एक हानिकारक कीट माना जाता है, जो इंसान या अन्य जीव-जंतुओं का खून चूसकर जिंदा रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि सिर्फ मादा मच्छर ही खून चूसती है, नर मच्छर नहीं। अक्सर आपने देखा होगा कि मच्छर आपका खून चूसते हैं और फिर वो वहां से उड़कर भाग जाते हैं। लेकिन क्या कभी इस बारे में सोचा है कि मच्छर इंसानों का खून क्यों पीते हैं? बता दें कि पहले वैज्ञानिक भी इस सवालों के जवाब नहीं जानते थे, लेकिन अब उन्होंने इसका जवाब ढूंढ लिया है, जो बेहद ही हैरान करने वाला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले मच्छर खून नहीं पीते थे।