फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने-पीने के शौकीन हैं तो यहां दिखाइए दम, इस पराठें को खाने पर मिलेंगे 1 लाख रुपए

Sun, 05 May 2019 05:45 PM IST
Ayush Jha फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किंग ऑफ पराठा
गरमा-गरम पराठे खाने का शौकीन हर कोई होता है। पराठे के नाम से ही मुंह में पानी आना तो स्वाभाविक है। हिंदुस्तान स्वाद के लिए तो विश्व विख्यात है। आपने तरह-तरह के पराठों का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा पराठा खाया है जिसका वजन 2 किलो हो, अगर नहीं तो आज हम आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताने वाले हैं। जहां इस तरह का किंग पराठा मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 6
paratha
अपने स्वाद और पराठों के आकार के लिए मुरथल का ढाबा पूरे देश में मशहूर है और इन्हीं ढाबों में से एक है रॉयल मुरथल ढाबा। इसके मालिक का कहना है कि उनका पराठा सबसे बड़ा पराठा होता है तथा जिसका स्वाद भी लाजवाब होता है। इस ढाबे के मालिक ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा ही खास ईनाम रखा है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
paratha
ढाबे के मालिक का कहना है कि जो भी शख्स इस एक पराठे को 15 मिनट में खाकर खत्म कर देगा। उसे एक लाख रुपये का ईनाम और लाइफ टाइम के लिए रॉयल ढाबे में खाना फ्री मिलेगा।

4 of 6
paratha
इस बात को सुनकर यदि आपको लग रहा है कि आप इसे आराम से खा जाएंगे तो आप गलत सोच रहे हैं। हम आपको बता दें कि यह एक पराठा किसी एक का नहीं बल्कि पूरी फैमिली का पेट भर सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
paratha
यह एक पराठा पूरे 15 पराठों के बराबर होता है। इस तरह का पराठा बनाने के लिए 2 किलो आटा, आधा किलो प्याज और आलू लगते हैं। इसे शुद्ध देसी घी से बनाया जाता है। इस पराठे का डाईमीटर तकरीबन 2 फीट यानी 24 इंच का होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पराठा
आज तक इस पराठे को कोई पूरा खत्म नहीं कर पाया है। अगर आप भी उम्र भर खाना मुफ्त में खाना चाहते हैं, तो एक बार इसे जरुर आजमा कर देखें क्योंकि इस ढाबे के मालिक को भी इस बात का इंतजार है कि कौन इस पराठे को पूरा खा पाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें