प्रतीकात्मक तस्वीर (जीवाश्म)
- फोटो : सोशल मीडिया
खाद्य शृंखला में घोंगा, पौधे, कीट पतंगे आदि, जो तालाबों और नदियों में रहते हैं और इन्हें खाने वाली मछलियां, उभयचर और सरीसृप जीव शामिल रहते हैं। बता दें कि पर्मियान युग में सरीसृप बहुत ही विशालकाय हुआ करते थे, जिसमें आज की छिपकली से लेकर बहुत बड़े सांप जैसे जीव शामिल थे। ऐसा ही एक जीव कटार के आकार वाले दातों के गोर्गोनोप्सियन प्रजाति थी, जो सबसे शीर्ष का शिकारी जीव था। इसकी जगह करोड़ों सालों तक कोई भी नहीं ले सका था।