फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्यों हर ट्रेन के पीछे लिखा होता है X

Thu, 30 May 2019 07:40 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
हम सभी बचपन से लेकर अब तक कई बार ट्रेन से यात्रा की है और कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान आपने ट्रेन के बाहर और अंदर कई तरह के साइन देखे होंगे, जिनमें प्रमुख है ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे एक्स का निशान। हम सभी के मन में एक बार यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर एक्स का साइन क्यों बना रहता है। 
विज्ञापन

2 of 5
बता दें कि भारत में चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के पीछ सफेद या पीले रंग से यह निशान बना होता है। यह निशान सभी सवारी गाड़ियों के अंत में होना जरुरी है। यह नियम भारतीय रेलवे द्वारा बनाया गया है। इसके साथ ही आपने देखा होगा कि कई ट्रेनों पर एलवी भी लिखा होता है। साथ ही ट्रेनों के पीछे लाल रंग की लाइट भी ब्लिंक करती रहती है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेमो
ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर एलवी लिखने का मतलब लास्ट व्हीकल होता है। यह एलवी हमेशा एक्स के निशान के साथ लिखा जाता है। हर ट्रेन के पीछे एक्स का साइन कर्मचारियों को यह संकेत देता है कि ट्रेन का यह आखिरी डिब्बा बै। अगर किसी ट्रेन के पीछे यह निशान नहीं होता तो इसका अर्थ यह होता है कि ट्रेन आपातकालीन स्थिति में है। 

4 of 5
- फोटो : डेमो
इसके अलावा ट्रेन के पीछे जलने वाली लाल रंग की लाइट ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों को निर्देश देती है कि ट्रेन उस जगह से निकल चुकी है, जहां वे काम कर रहे होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
क्योंकि यह लाइट खराब मौसम में कर्मचारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके अलावा लाइट पीछे से आने वाली ट्रेनों को भी इशारा करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें