फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी का एक ऐसा लंबा शब्द, जिसे पढ़ने में लग सकता है कई घंटे का समय

Tue, 27 Oct 2020 08:18 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अंग्रेजी शब्दों का सही-सही उच्चारण करना बेहद ही कठिन काम है। ऐसे कई अंग्रेजी शब्द हैं, जिसे बोलने में जुबान लड़खड़ा शक्ति है। आमतौर पर लोगों को जहां Czechoslovakia (चेकोस्लोवाकिया) जैसे अंग्रेजी शब्दों को ही पढ़ने में मुश्किल होती है, तो वहीं अंग्रेजी का एक ऐसा शब्द भी है जिसका उच्चारण करने में लगभग साढ़े तीन घंटा का समय लग सकता है। अब आपके दिमाग में एक ही बात घूम रही होगी कि ऐसा कौन सा शब्द है, जिसे पढ़ने में इतना लंबा समय लग सकता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अंग्रेजी के सबसे लंबे शब्द में 1,89,819 अक्षर हैं। अगर आपको इस शब्द का सही उच्चारण करना होगा, तो लगभग साढ़े तीन घंटे तक का समय लग सकता है। यह शब्द इंसान के शरीर में पाए जाने वाले टिटिन नाम के एक प्रोटीन का रासायनिक नाम है।
विज्ञापन

3 of 5
सबसे लंबा अंग्रेजी शब्द - फोटो : सोशल मीडिया
वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानव शरीर में 20 लाख से भी अधिक प्रोटीन हैं। ये प्रोटीन अमीनो एसिड से बने होते हैं। इंसानी शरीर में टिटिन ही अब तक ज्ञात सबसे लंबा प्रोटीन है। बता दें कि टिटिन प्रोटीन में 26 हजार से अधिक अमीनो एसिड होते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पहले टिटिन के रासायनिक नाम को अंग्रेजी के शब्दकोष में रखा गया था। लेकिन जब बाद में इस नाम का उच्चारण करने में मुसीबत होने लगी, तो इसे शब्दकोश से ही हटा दिया गया। अब इसे केवल टिटिन नाम से ही जाना जाता है। टिटिन बोलना बेहद ही सहज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टिटिन प्रोटीन की खोज रेजी नटोरी ने साल 1954 में की थी। इसके बाद साल 1977 में कोस्सक मरुयामा और उनके सहयोगियों ने मिल कर इस पर और खोज किया और इस प्रोटीन का नाम कोन्नेक्टिन रखा। उसके दो साल बाद कुआन वांग और उनके सहयोगियों ने भी इस प्रोटीन पर अध्ययन किया और इसका नाम टिटिन रख दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें