फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: उत्तर कोरिया में बैन हुआ लेदर जैकेट, हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह

Fri, 26 Nov 2021 03:50 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
उत्तर कोरिया में बैन हुआ लेदर जैकेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
उत्तर कोरिया एक ऐसा देश है जो अपने अजीबोगरीब नियम और कानून के लिए जाना जाता है। इस देश में ऐसे नियम और कानून हैं जो दुनिया के किसी और देश में नहीं मिलते हैं। उत्तर कोरिया में इतने अजीबोगरीब कानून हैं कि आप उनके बारे में जानकर अपना माथा पकड़ लेंगे। वहां के लोगों को अपने हिसाब से जिंदगी जीने की भी आजादी नहीं है। इस देश में कई ऐसे कानून हैं, जिनके बारे में जानकर आप भगवान को धन्यवाद करेंगे कि आपका जन्म इस देश में नहीं हुआ। 

कभी अपने लगातार मिसाइल परीक्षणों की वजह से तो कभी अजीब कानून के चलते चर्चा में रहने वाला उत्तर कोरिया एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। हाल ही में उत्तर कोरिया के लोगों को लेदर का जैकेट पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। लोगों के लेदर जैकेट पहनने पर पाबंदी के पीछे की वजह भी काफी अजीब है, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। आइये जानते हैं आखिर क्यों लोगों के लिए लेदर जैकेट पर पाबंदी लगाई गई है... 
विज्ञापन

2 of 4
उत्तर कोरिया में बैन हुआ लेदर जैकेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter- @Official_KJU
उत्तर कोरिया में लागू हुए नए नियम के अनुसार देश में अब लंबी लेदर ट्रेंच कोट्स की न तो बिक्री होगी और न ही इन जैकेट को कोई भी व्यक्ति खरीदकर पहन सकेगा। इसके पीछे की वजह है कि तानाशाह किम जोंग उन अपने पसंदीदा लेदर कोट की नकल किए जाने पर भड़क गया है और अब उसने देश में लेदर जैकेट की बिक्री और पहनावे पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
उत्तर कोरिया में बैन हुआ लेदर जैकेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter- @Official_KJU
एक रिपोर्ट के मुताबिक किम ने सबसे पहले साल 2019 में लेदर कोट पहना था, जिसके बाद पूरे देश में इसे पसंद किया जाने लगा। किम की ये स्टाइल देखने के बाद नॉर्थ कोरिया में तमाम लोगों को ऐसे कोट पसंद आने लगे। इन्हें चीन से बड़ी संख्या में मंगाया जाने लगा। कहा जा रहा है कि ऐसा कोट पहनना किम जोंग उन की कॉपी करने जैसा है और ये उनका अपमान है। इसके बाद देश में आधिकारिक तौर पर कह दिया गया है कि अब लोग इस तरह के कोट नहीं पहन सकेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
उत्तर कोरिया में बैन हुआ लेदर जैकेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
सिर्फ यही नहीं, इस फरमान के बाद नॉर्थ कोरिया में कई फैशन पुलिस भी तैनात किए गए हैं। इन पुलिस को उन दुकानों को बंद करने के लिए तैनात किया गया है, जिसमें इस तरह की लेदर कोट बिक रही थी। ऐसे में यहां के आम लोगों अब लेदर जैकेट पहनना नसीब नहीं होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें