फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: MBBS डॉक्टर ने खाया गाय का गोबर, सोशल मीडिया पर गिनाए कई फायदे, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 17 Nov 2021 04:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
MBBS डॉक्टर ने खाया गाय का गोबर - फोटो : Twitter @DrMANOJMittal2
सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इटरनेट पर कई मेजदार वीडियो मौजूद हैं जिनको देखने बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे या अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। अब इस बीच एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि क्या कोई डॉक्टर भी ऐसा कर सकता है? 

सोशल मीडिया पर वायरल डॉक्टर के इस वीडियो में गाय के गोबर के फायदे गिनाए गए हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक डॉक्टर को गाय का गोबर खाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही इस डॉक्टर ने गाय के गोबर के फायदे भी बताए हैं। इस वीडियो पर यूजर्स मेजदार कमेंट्स कर रहे हैं, जबकि कई लोगों ने डॉक्टर के दावे पर सवाल खड़े किए हैं। 

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल है। डॉक्टर मनोज मित्तल ने इस वीडियो में कई दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि गोमूत्र पीने और गाय के गोबर को खाने से कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 3
MBBS डॉक्टर ने खाया गाय का गोबर - फोटो : Twitter @RoflGandhi_

कैमरे के सामने खाया गोबर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरे के सामने ही डॉक्टर मनोज मित्तल जमीन से गाय का गोबर उठाते हैं और खा जाते हैं। गोबर खाते समय उन्होंने इसके कई फायदों को गिनाया है। उन्होंने बताया कि गाय से पंचगव्य मिलता है जिसका एक-एक हिस्सा मनुष्य के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि गाय का गोबर खाने से हमारा तन-मन शुद्ध हो जाता है। हमने इसको एक बार खा लिया तो हमारी आत्मा पवित्र हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
MBBS डॉक्टर ने खाया गाय का गोबर - फोटो : Pixabay

सोशल मीडिया पर लोगों ने खड़े किए सवाल
सोशल मीडिया पर डॉक्टर का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उनके दावे पर सवाल खड़े किए हैं। कई लोगों ने तो डॉक्टर की डिग्री पर प्रश्चचिन्ह लगा दिया है जबकि कई लोग डॉक्टर की बातों पर सहमति जताई है। 

यहां देखें वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें