फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: आदमी का जीवन शादी के बाद कैसा रहता है? सास का जवाब सुनकर दामाद के उड़ गए होश

Wed, 12 Aug 2026 02:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं, जिससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक भी सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
सास-दामाद जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
Chutkule In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं, लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए। 

दामाद- आदमी का जीवन शादी के बाद कैसा रहता है?
सास- शादी से पहले गर्मजोशी में, शादी के बाद 
कुछ दिन मदहोशी में और उसके बाद का पूरा जीवन
खामोशी में रहता है
सास की बात सुनकर दामाद के होश उड़ गए......


सास- अब मैं आपके घर नहीं आऊंगी
दामाद- ठीक है
सास-  क्या तुम कारण नहीं जानना चाहते?
दामाद- नहीं, मैं आपके फैसले की इ़़ज्जत करता हूं......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- मेरा बर्थडे आ रहा है,
मुझे इस बर्थडे पर ब्लैकबेरी या फिर एप्पल चाहिए
बॉयफ्रेंड- बस कर दी न छोटी बात
तुम कुछ दिन और रुको,
फिर तो तुम्हे तरबूज दिलवाऊंगा
अब तो सीजन भी चालू होने वाला है
गर्लफ्रेंड बेहोश......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock
टीचर- अगर कोई गर्ल्स हॉस्टल की तरफ गया तो,
100 रुपये फाइन
दूसरी बार गया तो 200 रुपये फाइन और
तीसरी बार गया तो सीधे 500 रुपये का फाइन लगेगा
पप्पू- सर, अगर हमको मंथली पास बनवाना हो तो,
कितने का बन जाएगा?
टीचर बेहोश......

Hindi Jokes: जब राजू ने मांगा बाबा से पत्नी को वश में करने का उपाय, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Jokes In Hindi: पथरी का ऑपरेशन कराने गए चिंटू से नर्स ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
वकील (अदालत में महिला से)- आपके पति कैसे मरे?
महिला- जहर खा कर
वकील- फिर इनके शरीर पर चोट के निशान कैसे?
महिला- खाने से मना कर रहे थे
सुनकर वकील और जज दोनों बेहोश....


मालकिन- आज तुमने रोटी में ज्यादा घी लगा दिया 
नौकरानी- लगता है, गलती से मैंने आपको अपनी रोटी दे दी......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पति को टिफिन देते हुए पत्नी ने कहा-
शाम को जल्दी घर आ जाना 
पति रोमांटिक होते हुए बोला- मेरी याद आ रही है क्या?
पत्नी- ज्यादा रोमांटिक होने की जरुरत नहीं है,
आज शाम को बर्तन धोने की बारी तुम्हारी है इसलिए
याद दिला रही हूं.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें