अब कौन है एपस्टीन के बदनाम आइलैंड का मालिक? (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
अब कौन है द्वीप का मालिक?
एपस्टीन की मौत के बाद अरबपति स्टीफन डेकॉफ ने लिटिल सेंट जेम्स और पड़ोसी 160 एकड़ के ग्रेट सेंट जेम्स द्वीप समूह को 60 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। इन दोनों का मालिक एपस्टीन था। इन द्वीपों पर कई विला, स्विमिंग पूल और एक हेलीपैड मौजूद हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैक डायमंड कैपिटल मैनेजमेंट के संस्थापक डेकॉफ की योजना द्वीपों पर एक अत्याधुनिक, पांच सितारा, लक्जरी 25 कमरों वाला रिसॉर्ट विकसित करने का है। दो साल पहले अरबपति स्टीवन डेकॉफ ने इस द्वीप को खरीदा था।