फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeff Bezos: जेफ बेजोस के क्रेजी डिस्को पार्टी की तस्वीरें वायरल, अमेजन के सीईओ के लुक की खूब हो रही चर्चा

Tue, 04 Jan 2022 06:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
जेफ बेजोस के क्रेजी डिस्को पार्टी की तस्वीरें वायरल - फोटो : instgram/jeffbezos
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस (Jeff Bezos) हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। अमेजन के सीईओ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और जीवन से जुड़ी बातें लोगों के साथ शेयर करते हैं। जेफ बेजोस ने हाल ही में नए साल के जश्न (क्रेज़ी डिस्को पार्टी) की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

इन तस्वीरों में दिख रहा है कि अरबपति जेफ बेजोस अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज (Lauren Sanchez) के साथ नए साल ( New Year 2022) का स्वागत कर रहे हैं। जेफ बेजोस की ये तस्वीरें एक डिस्को पार्टी की हैं जिसमें वह नए साल का जश्न मना रहे हैं। इस डिस्को पार्टी में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 

जेफ बेजोस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसको देखकर पता चल रहा है कि इसमें उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज का बेटा निक्को गोंजालेज भी शामिल हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक पारिवारिक डिस्को पार्टी थी जिसमें कई लोग शामिल हुए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
जेफ बेजोस के क्रेजी डिस्को पार्टी की तस्वीरें वायरल - फोटो : instgram/jeffbezos

डिस्को पार्टी, तो ठीक थी, लेकिन सोशल मीडिया पर जब लोगों ने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की तस्वीरें देखीं, तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। जेफ बेजोस ने क्रेज़ी डिस्को पार्टी में 70 के दशक की विंटेज शर्ट, क्रीम कल की पैंट और हार्ट शेप वाला चश्मा पहना था। जेफ बेजोस के इस लुक की खूब चर्चा हो रही है। अमेजन के सीईओ की इन तस्वीरों को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जेफ बेजोस के क्रेजी डिस्को पार्टी की तस्वीरें वायरल - फोटो : instgram/jeffbezos

दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, बीती रात के जश्न में परिवार के साथ हमने डिस्को पार्टी में जमकर मस्ती की। उन्होंने कहा कि नया साल नई शुरुआत, खुद के विकास और जिंदगी के हर लम्हे को जीने का अच्छा समय है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें