फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी रहस्यमय समुद्री जहाज की: अमेरिकी सेना ने खास तरीकों से कर दिया था इसे गायब

Thu, 11 Mar 2021 06:32 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
यूएसएस एल्ड्रिज जहाज - फोटो : सोशल मीडिया
इतिहास के पन्नों में ऐसे कई घटनाओं का जिक्र मिलता है, जिसपर विश्वास करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। कुछ इसी तरह की एक घटना काफी समय पहले अमेरिका में घटी थी, जिसका रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया है। इस घटना को 'फिलाडेल्फिया एक्सपेरिमेंट' के नाम से जाना जाता है। अमेरिकी सेना द्वारा ये खास तरह का प्रयोग एक बड़े समुद्री जहाज को गायब करने के लिए किया गया था, लेकिन इस प्रयोग का परिणाम काफी हैरान करने वाला था।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, यह प्रयोग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया गया था। इस दौरान कई देश अपनी समुद्री जहाजों को दुश्मन देशों के लड़ाकू विमानों से छिपाए जाने के तरीके खोज रहे थे। इसी बीच 28 अक्तूबर 1943 को अमेरिकी सेना द्वारा एक प्रयोग किया गया और वो प्रयोग था 1200 टन वजनी यूएसएस एल्ड्रिज नामक समुद्री जहाज को गायब कर देने का, ताकि दुश्मन देश को चकमा दिया जा सके।
विज्ञापन

3 of 7
यूएसएस एल्ड्रिज जहाज - फोटो : सोशल मीडिया
माना जाता है कि जहाज को गायब करने के लिए उसमें कई जनरेटर लगाए गए थे, जिससे पैदा होने वाली बिजली से मैग्नेटिक फील्ड (चुंबकीय क्षेत्र) में रहस्यमय बदलाव करना था। इस बदलाव से ऐसा होता कि जहाज रडार से तो गायब हो ही जाता, साथ ही साथ वह वास्तविक तौर पर भी किसी को नहीं दिखता।

4 of 7
फिलाडेल्फिया एक्सपेरिमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
सेना के द्वारा जब ये प्रयोग शुरू हुआ, तो जहाज के आसपास भारी मात्रा में हरे रंग का धुआं निकलने लगा। इसे धुएं के निकलने के बाद जहाज पहले रडार से गायब हो गया और उसके बाद पूरा का पूरा जहाज ही अदृश्य हो गया। प्रयोग सफल होता देख अमेरिकी सेना खुश हो गई, लेकिन उनकी ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी।
विज्ञापन

5 of 7
फिलाडेल्फिया एक्सपेरिमेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
गायब हुए जहाज को जब अमेरिकी सेना ने वापस लाने की कोशिश की, तो वह वापस नहीं आ सका। अब सेना को चिंता होने लगी, क्योंकि उस जहाज में कई अमेरिकी सैनिक भी थे। काफी कोशिश हुई, लेकिन जहाज को वापस लाने में सफलता नहीं मिली। बाद में आखिरकार अमेरिकी सेना को वो जहाज गायब हुए जगह से 300 किलोमीटर की दूरी पर मिला, जिसे देख कर प्रयोग करने वाले वैज्ञानिक हैरान हो गए। इसके अलावा इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि गायब हुए जहाज पर मौजूद अधिकतर लोग या तो मारे गए थे या वो पागलपन की अवस्था में जा चुके थे।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि जहाज ने समय यात्रा की थी, लेकिन समय के भंवर में फंसने की वजह से उसमें मौजूद लोगों की हालत खराब हो गई। कहते हैं कि यह रहस्यमय कहानी कई सालों तक दुनिया से छुपी रही, लेकिन साल 1955 में इसका राज पहली बार तब खुला, जब एक वैज्ञानिक के पास कई अनजान पत्र आए, जिसमें 'फिलाडेल्फिया एक्सपेरिमेंट' की बात बताई गई थी। यह कहानी जब पूरी दुनिया के पास पहुंची तो सभी हैरान थे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमेरिकी सेना - फोटो : US Army
हालांकि, इस रहस्यमय घटना को लेकर किसी के पास कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि ऐसा कोई प्रयोग कभी हुआ था। यहां तक कि अमेरिकी सेना भी ऐसे किसी प्रयोग से साफ इनकार कर चुकी है। इस घटना को लेकर 'फिलाडेल्फिया एक्सपेरिमेंट' नाम की फिल्म भी बन चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें