फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस 2019: इन देशों में आज के दिन महिलाओं को मिलती है छुट्टी, नेपाल भी है लिस्ट में शामिल

Fri, 08 Mar 2019 02:09 PM IST
संदीप भट्ट फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। हर साल यह दिवस 8 मार्च को दुनियाभर के कई देशों में मनाया जाता है। सबसे पहले महिला दिवस मनाने की शुरुआत अमेरिका के न्यूयॉर्क से हुई थी। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने साल 1909 में इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया था। इसके बाद यह दुनियाभर के कई देशों में प्रचलित हो गया। 
विज्ञापन

2 of 7
Women's Day Nepal - फोटो : Social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को छुट्टी दी जाती है। इस लिस्ट में भारत का पड़ोसी देश नेपाल भी शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
नेपाल के अलावा चीन, मकदूनिया और मेडागास्कर में भी महिला दिवस के मौके पर सिर्फ महिलाओं को एक दिन की आधिकारिक छुट्टी मिलती है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां 8 मार्च यानी महिला दिवस के मौके पर आधिकारिक अवकाश होता है। इनमें अफगानिस्तान, अंगोला, आर्मेनिया, अजरबैजान, बेलारूस, बुर्किना फासो, कंबोडिया, क्यूबा, जॉर्जिया, गिन्नी-बिसाउ, इरीट्रिया, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, लाओस, माल्डोवा, मंगोलिया, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, यूगांडा, यूक्रेन, उज्बेकिस्तान, वियतनाम, और जाम्बिया जैसे देश शामिल हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कुछ देशों में, जैसे कैमरून, क्रोएशिया, रोमानिया, मोंटेनेग्रो, बोस्निया और हर्जेगोविना, सर्बिया, बुल्गारिया और चिली में 8 मार्च को कोई सार्वजनिक अवकाश तो नहीं होता, लेकिन फिर भी इन देशों में महिला दिवस को व्यापक स्तर पर मनाया जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कुछ देशों (जैसे बुल्गारिया और रोमानिया) में महिला दिवस को मातृ दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जहां बच्चे अपनी माताओं और दादी को इस खास मौके पर उपहार भी देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
womens day - फोटो : social media
रूस में साल 1917 में महिला दिवस 23 फरवरी को मनाया गया था। चूंकि उस समय रूस में जूलियन कैलेंडर चलता था और बाकी दुनिया में ग्रेगोरियन कैलेंडर, इसलिए दोनों की तारीखों में अंतर था। हालांकि अब रूस में भी ग्रेगोरियन कैलेंडर ही चलता है और 8 मार्च को ही यहां भी महिला दिवस मनाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें