फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में हो रही संगीत की अनोखी प्रतियोगिता, तीन देशों से पक्षी पहुंचेंगे गाना गाने

Thu, 26 Sep 2019 10:15 AM IST
ललित फुलारा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पक्षियों की संगीत प्रतियोगिता - फोटो : सोशल मीडिया
संगीत प्रतियोगिता के बारे में आपने जरूर सुना और देखा होगा। एक से बढ़कर एक संगीतकार प्रतियोगिता में भाग लेते हैं और अपने कला का प्रदर्शन करते हैं। ऐसी ही एक संगीत प्रतियोगिता चल रही है, लेकिन इंसानों की नहीं बल्कि पक्षियों की। पक्षियों की संगीत प्रतियोगिता के बारे में सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यह प्रतियोगिता चल रही है। इस प्रतियोगिता में पक्षी गीत गाते हैं। पक्षियों को उनके बुद्धिमत्ता और गाने के आधार पर नंबर मिलते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
पक्षियों की संगीत प्रतियोगिता - फोटो : सोशल मीडिया
थाईलैंड के नारथीवाट में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में थाइलैंड के अलावा सिंगापुर और मलेशिया के 1800 से ज्यादा पक्षी हिस्सा ले रहे हैं। चार माह की ट्रेनिंग के बाद से पक्षी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। थाइलैंड में यह प्रतियोगिता पिछले साल भी आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

3 of 4
पक्षियों की संगीत प्रतियोगिता - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतियोगिता की तैयारी
पक्षियों के मालिक 4 माह पहले से ही इस प्रतियोगिता की तैयारी कराना शुरू कर देते हैं। इस प्रतियोगिता में बुलबुल, तोते, कबूतर और अन्य छोटे पक्षी शामिल होते हैं। इस प्रतियोगिता के चार राउंड होते हैं। प्रत्येक राउंड में पक्षियों को कम से कम तीन बार 25 सेकंड तक गाना होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
पक्षियों की संगीत प्रतियोगिता - फोटो : सोशल मीडिया
विजेता को मिलेगा डेढ़ लाख का इनाम
प्रतियोगिता के दौरान पक्षियों को 15 फीट ऊंचे खंभे पर पिंजरे में बिठाकर लटका दिया जाता है। इसके बाद बारी-बारी से इन पक्षियों को उतरकर गाने को कहा जाता है। इस प्रतियोगिता में जज बारी-बारी से सभी पक्षियों की गीतों को सुनते हैं और नंबर देते हैं। जिस पक्षी को सबसे ज्यादा नंबर मिलता है वो विजेता बनता है और उसे इनाम मिलता है। इस बार विजेता को  डेढ़ लाख  रुपये इनाम में दिए जाएंगे। जबकि पिछले साल 70 हजार रुपये दिए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें