फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक साथ चुनाव मैदान में थे 1,033 उम्मीदवार, जानें राजनीतिक इतिहास के ऐस ही कई रोचक किस्से

Sat, 08 Feb 2020 01:25 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
दिल्ली में आज (8 फरवरी 2020) विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और मतदान को लोकतंत्र का महापर्व कहा जाता है। इसलिए निश्चित रूप से भरतीय आम चुनाव की प्रक्रिया दुनिया के किसी भी देश में होने वाली सब से बड़ी लोकतान्त्रिक प्रक्रिया है। हालांकि हमारे यहां होने वाले चुनाव में हर बार कुछ न कुछ अलग होता है। हर चुनाव कोई न कोई रोचक तथ्य इतिहास के पन्नों में जुड़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको चुनाव से जुड़े कुछ रोचक जानकारियों से रूबरू कराएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का प्रयोग पहली बार केरल राज्य में 1982 में हुआ था। इससे पहले चुनाव बैलेट पेपर से होता था।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
देश के पहले चुनावों के लिए गोदरेज कम्पनी ने 17 लाख बैलेट बॉक्स बनाए थे और एक बॉक्स के बदले में सरकार ने पांच रुपए का भुगतान किया था।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु में 1996 के विधानसभा चुनावों में मोडा करोची में एक साथ 1,033 उम्मीदवार थे। इनके चुनाव के लिए बैलेट पेपर एक पुस्तिका के रूप में था।
विज्ञापन

5 of 8
Loksabha - फोटो : फाइल फोटो
मिजोरम और सिक्किम से सिर्फ एक-एक ही सांसद चुनकर लोकसभा में आते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
1999 में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहली बार एक किन्नर ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

7 of 8
काका जोगेन्दर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
धरती पकड़ के नाम से मशहूर काका जोगेन्दर सिंह कुल 25 बार चुनाव हारे। जोगेन्दर सिंह ने राजीव गांधी और वी.पी. सिंह जैसे बड़े-बड़े नेताओं के खिलाफ भी चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन

8 of 8
बहुजन समाज पार्टी - फोटो : फाइल फोटो
मायावती की बहुजन समाज पार्टी और अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश की रिपब्लिकन पार्टी का चुनाव चिन्ह हाथी ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें