Interesting Amazing Facts: दुनिया की रहस्यमयी और रोचक कहानियां हैं। इनके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। रहस्यमयी होने के साथ ही यह हैरान भी करती हैं। कई ऐसी चीजें भी हैं, जो बेहद रोचक और हैरान करने वाली हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे। दुनिया में शहद एक ऐसा पदार्थ है, जो कभी खराब नहीं होता है। यह हजारों साल तक सुरक्षित रहता है। वैज्ञानिकों को कई बार खोज के दौरान मिस्र की प्राचीन कब्रों में से हजारों साल पुराना शहद मिला है, जो अभी भी खराब नहीं हुआ है।
कुत्ते के बारे में रोचक तथ्य
कुत्ता करीब 165 शब्द सीख सकता है। अगर गहन प्रशिक्षण दिया जाता है, तो वह 250 शब्दों के करीब सीख सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कुत्तों में 2 साल के बच्चे के समान ही बुद्धि होता है। एक शोध में यह दावा किया गया है।