फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के साथ मस्जिद में जाने के कारण विवादों में थी ये महिला, एक साल बाद कोर्ट ने किया रिहा

Thu, 06 Feb 2020 04:57 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इंडोनेशिया में कुत्ता लेकर मस्जिद जाने वाली एक महिला को कोर्ट ने मानसिक बीमारी के आधार पर जेल भेजने से इनकार कर दिया है। पिछले साल जुलाई में सुजेथ मार्ग्रेट नाम की इस महिला का वीडियो वायरल हो गया था जिसमें वो जूते पहनकर अपने कुत्ते के साथ मस्जिद में दाखिल होते हुए दिख रही थीं। मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया में लोग इस घटना को लेकर नाराज हो गए थे क्योंकि देश का एक बड़ा तबका कुत्ते को अपवित्र जानवर समझता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जकार्ता के पास बोगोर शहर की अदालत ने बुधवार को इस महिला को ईशनिंदा के आरोप में दोषी तो करार दिया लेकिन ये भी कहा कि उन्हें उनकी हरकतों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। सुजेथ मार्ग्रेट साल 2013 से ही सिजोफ्रेनिया की मरीज थीं। हालांकि अभियोजन पक्ष ने उन्हें आठ महीने के लिए जेल की सजा दिए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वीडियो में क्या था?
जुलाई में वायरल हुए इस वीडियो में बोगोर की एक मस्जिद में एक महिला दाखिल होने के बाद ये कहती दिख रही है कि वो एक कैथोलिक हैं। महिला कह रही थी कि उनके पति मस्जिद में उस दिन शादी करने वाले थे। महिला वीडियो में साफ तौर पर अवसाद ग्रस्त दिख रही थीं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
महिला ने मस्जिद पर अपने पति का धर्मांतरण करने का आरोप लगाया तभी उनका कुत्ता दौड़कर उनके पास आ गया। मस्जिद में मौजूद लोगों का कहना था कि उन्हें उस कथित शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब मस्जिद के एक स्टाफ ने महिला को वहां से जाने के लिए कहा तो महिला ने उन्हें लात से मारा। कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद एक गाड़ी की चपेट में आने से कुत्ते की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें