प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
भांग को लेकर कई तरह की धार्मिक कहानियां प्रचलित है। एक किंवदंती के मुताबिक, शिव वैराग्य में थे अपने ध्यान में लीन थे। लेकिन पार्वती जी चाहती थीं कि वो ये तपस्या छोड़कर दांपत्य जीवन का सुख भोगें। ऐसे में कामदेव ने फूल बांधकर एक तीर शिव पर छोड़ा था, ताकि उनका तप भंग हो सके। इस कहानी के मुताबिक, भगवान शिव जी, जब वैराग्य से गृहस्थ जीवन में लौटे, तो उत्सव को मनाने के लिए भांग का प्रचलन शुरू हुआ।