फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highest Railway Station: भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कहां स्थित है? 7 हजार फीट से ज्यादा की है ऊंचाई

Sun, 28 Apr 2024 01:34 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Railway Station - फोटो : istock
Highest Railway Station In India: देश में हर रोज लाखों की संख्या में लोग रेलवे से सफर करते हैं। यही वजह है कि इसे देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। हमारे देश में करीब 7,349 रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें से 4,073 स्टेशन और 3,276 हाल्ट हैं। भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन ओडिशा के बांसपानी रेलवे स्टेशन को माना जाता है, जहां केवल 200 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म है। वहीं भारत का सबसे बड़ा और व्यस्त रेलवे स्टेशन हावड़ा जंक्शन को माना जाता है, जो पश्चिम बंगाल में स्थित है। हावड़ा रेलवे स्टेशन में कुल 23 प्लेटफार्म और 26 ट्रैक हैं। यह स्टेशन प्रतिदिन 600 से अधिक ट्रेनों का संचालन करता है, और लगभग 10 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करता है। सबसे बड़े और छोटे रेलवे स्टेशन के बारे में तो हमने जान लिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कहां स्थित है? अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Railway Station - फोटो : istock
देश के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन और छोटे रेलवे स्टेशन के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही हैं जिन्हें सबसे ऊंचे रेलवे स्टेशन का नाम पता है। दरअसल देश का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन भी पश्चिम बंगाल राज्य के दार्जिलिंग में स्थित है।
विज्ञापन

3 of 5
Railway Station - फोटो : istock
भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन 
भारत के सबसे ऊंचे रेलवे स्टेशन का नाम घुम है, जो दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे का एक स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन समुद्र तल से 2,258 मीटर यानी 7,407 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। 

4 of 5
Railway Station - फोटो : istock
साल 1878 तक कोलकाता से दार्जिलिंग तक पहुंचने में करीब 5 से 6 दिन का समय लग जाता था। साल 1879 में दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे का निर्माण शुरू हुआ, जिसके बाद 1879 में यह रेलवे लाइन घामौर तक पहुंची। इसकी मदद से आवागमन में लोगों को आसानी होने लगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Railway Station - फोटो : istock
यहां घुम मठ और दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे का प्रसिद्ध मोड़ बटासिया लूप भी मौजूद हैं। न्यूजलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग जाने वाली टॉय ट्रेन घुम स्टेशन से होकर गुजरती है। इस दौरान लोगों को बेहद सुंदर नजारे देखने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें