फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोंगटे खड़े करने वाली है इस गुड़िया की कहानी, रात में हिलाती है मुंह और झपकाती हैं पलकें

Tue, 22 Oct 2019 05:31 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कठपुतलियों की तरह गुड़ियों के इस्तेमाल के बारे में आपने जरूर सुना और देखा होगा। इस कलाकारी को वेंट्रिलोक्विस्ट कहते हैं। वेंट्रिलोक्विस्ट कलाकार गुड़ियों का इस्तेमाल कठपुतलियों की तरह करते हैं और बिना अपने होठों को हिलाए उस गुड़िया की आवाज निकालते हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह गुड़िया खुद बोल रही हो। लेकिन अगर आपका पाला किसी ऐसी वेंट्रिलोक्विस्ट गुड़िया से पड़ जाए जो बिना अपने साथी इंसान के हिल रही हो या बात कर रही हो तो आपकी भलाई इसी में है कि आप अस गुड़िया से जितना हो सके उतना दूर रहें।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, इंग्लैंड के रहने वाले माइकल डायमंड को दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान नाजी कैंप में कैदी रहे एक व्यक्ति की वेंट्रिलोक्विस्ट गुड़िया मिल गई, जिसका नाम मिस्टर फ्रित्ज है। माइकल ने मिस्टर फ्रित्ज को एक ग्लास कैबिनेट में संभाल कर रख दिया। लेकिन इस गुड़िया की कुछ गतिविधियों के कारण माइकल हैरान हो गए। उन्होंने गौर किया कि रात के समय उस कैबिनेट का दरवाजा अपने आप खुल जाता था जिसमें मिस्टर फ्रित्ज को रखे थे। माइकल रोज सुबह दरवाजे को फिर से बंद कर देते थे।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पहले तो माइकल ने इस तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में उन्होंने इस घटना की जड़ तक जाने का फैसला किया और इसके तह तक जाने के लिए उन्होंने जिस कमरे में मिस्टर फ्रित्ज को रखा था उसमें एक कैमरा लगा दिया। कैमरे से उन्होंने दो रातों की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
माइकल ने जब विडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। विडियो में कैबिनेट का दरवाजा अपने आप खुल जाता है और गुड़िया अपना मुंह हिलाते और आंखें झपकाते नजर आ रही है। एक निर्जीव वस्तु स्वयं कैसे हिल सकती है इस बात का माइकल को कोई अंदाजा नहीं है क्योंकि उस कमरे में कोई खिड़की भी नहीं हैै। यहां तक कि कमरे में हवा आने तक की कोई जगह भी नहीं है और कैबिनेट का दरवाजा भी कुंडी के सहारे बंद रहता है तो वह अपने आप कैसे खुल सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
माइकल को विश्वास हो गया है कि दूसरे विश्वयुद्ध के समय की इस वेंट्रिलोक्विस्ट गुडिया पर किसी प्रेत आत्मा का साया है और यह भूतिया है। उन्होंने जब पूरी बात अपनी पत्नी शैली व बेटी एंबर को बताई तो उन्हें यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। माइकल ने उस ग्लास डिसप्ले कैबिनेट को चेन व ताले से बंद कर दिया है और उसपर कपड़ा ढक दिया है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
माइकल ने बताया कि जब वह विडियो देख रहें थे तभी उन्हे अजीब तरह का आभास हो रहा था। उन्होंने कहा कि यह पूरा किस्सा देखकर वह कुछ हद तक हैरान हैं लेकिन जिस तरह से कैबिनेट का दरवाजा बार-बार स्वंय खुल रहा था उन्हें कुछ गड़बड़ी का आभास था। उन्होंने बताया कि मैने कमरे में सिर्फ मजे के लिए कैमरा लगाया था। मुझे कुछ बहुत बड़ा होने उम्मीद नहीं थी लेकिन जब सच में कुछ बड़ा हुआ तो यह चौंकाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मिस्टर फ्रित्ज को सेना से जुड़ी चीजों को एकत्र करने वाले एक व्यक्ति ने माइकल को दिया था। अब माइकल आराम से मिस्टर फ्रित्ज के डरावने कमरे में रहते हैं। इस कमरे को माइकल फ्रीक रूम कहते हैं। शौकिया तौर पर चीजें एकत्र करने वाले माइकल कहते हैं कि उनकी पत्नी और बेटी मिस्टर फ्रित्ज से नफरत करते हैं और उन्हें पता है कि क्यों लोग मिस्टर फ्रित्ज को पसंद नहीं करते लेकिन वह उस गुड़िया से बिल्कुल भी नहीं घबराते हैं। उनका कहना है कि वह जिन भी चीजों को एकत्र करते हैं उनसे भावनात्मक तौर पर जुड़ जाते हैं। और सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह जानना है कि इस घटना के पीछे क्या कारण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें