भूतिया रेलवे स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
ये भूतिया रेलवे स्टेशन बंगाल के पुरुलिया में है, जिसका नाम बेगुनकोदर है। यह स्टेशन करीब 42 सालों तक बंद रहा, जिसके पीछे का कारण जानकर आपको हैरानी होगी। दरअसल, स्थानीय लोगों का मानना है कि इस स्टेशन पर एक लड़की का भूत है, इसलिए शाम होते ही लोग यहां जाने से थर-थर कांपते हैं। बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन 1960 में शुरू किया गया था, लेकिन 7 साल बाद ही इसे बंद कर दिया गया। हालांकि साल 2007 में इस स्टेशन को फिर से शुरू किया गया है, लेकिन आज भी लोगों का मानना है कि यह जगह भूतों का अड्डा है।