फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हेलमेट लगाकर ऑफिस में काम करते हैं कर्मचारी, ये है वजह

Tue, 05 Nov 2019 05:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हेलमेट लगाकर ऑफिस में काम करते कर्मचारी - फोटो : ANI
चश्मा पहनकर या टोपी पहनकर तो ऑफिस में काम करते कर्मचारियों का आपने देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी ऑफिस में हेलमेट लगाकर काम करते कर्मचारियों को आपने देखा है? यह बात आपको अजीब तो लग रही होगी, लेकिन है बिल्कुल हकीकत। उत्तर प्रदेश के बांदा में स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। यहां काम करने सभी कर्मचारी दफ्तर के अंदर भी हेलमेट लगाकर रहते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हेलमेट लगाकर ऑफिस में काम करते कर्मचारी - फोटो : ANI
दरअसल, बिजली विभाग के इस दफ्तर की छत का प्लास्टर अक्सर टूटकर गिरता रहता है। पिछले दो साल से हालात ऐसे ही हैं। यही वजह है कि यहां कर्मचारी सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहन कर काम करने मजबूर हैं, ताकि अगर कोई दुर्घटना हो तो वो उससे अपने आप को बचा सकें। 
विज्ञापन

3 of 4
हेलमेट लगाकर ऑफिस में काम करता कर्मचारी - फोटो : ANI
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दफ्तर में काम करने एक कर्मचारी ने बताया कि इमारत की हालत जर्जर है, वो कभी भी गिर सकती है। इस बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना भी दी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन

4 of 4
हेलमेट लगाकर ऑफिस में काम करते कर्मचारी - फोटो : Youtube
वहीं, कर्मचारियों की इस अनोखी तरकीब पर बिजली विभाग के मुख्य अभियंता केके भारद्वाज ने बताया कि हेलमेट पहनकर दफ्तर में काम करने की जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन इमारत का जो हिस्सा जर्जर है, उसे बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें