ये हैं दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली देश
- फोटो : ANI
इस लिस्ट में भारत का पावर इंडेक्स 0.0979 है और इसके पास 14 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिक हैं। इसमें सेना के तीनों अंगों के सैनिकों की संख्या शामिल है। हालांकि, चीन का भारत से भले पावर इंडेक्स ज्यादा हो, लेकिन कई मोर्चे ऐसे हैं जहां भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। आपको जानकर गर्व होगा कि भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पैरामिलिट्री है। भारत का वर्तमान रक्षा बजट करीब 5.25 लाख करोड़ का है।