फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: घास खाने के लिए जिराफ ने लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 16 Oct 2020 10:46 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जिराफ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
चिड़ियाघर या फिर किसी नेशनल पार्क में आपने जिराफ तो जरूर देखा होगा। ये अपनी लंबी गर्दन, टांगें और अपने खास सींगों की वजह से काफी मशहूर हैं। जिराफ की गर्दन इतनी बड़ी होती है कि वो बड़े से बड़े शाखाओं तक आसानी से पहुंच सकते हैं। लेकिन क्या आपने किसी जिराफ को जमीन पर घास खाते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि जमीन से घास खाने के लिए जिराफ को कितना संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
डैनीडच नामक एक यूजर ने जिराफ के इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। डैनीडच ने क्लिप को साझा करते हुए लिखा है कि 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिराफ घास कैसे खा सकता है, लेकिन यह राजसी है।'

विज्ञापन

3 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जिराफ घास तक पहुंचने के लिए अपने सामने के दो पैरों को अलग करता है और अपनी गर्दन को अजीब तरह से मोड़ता है। घास खाने के बाद जिराफ सामान्य अवस्था में आ जाता है और दोबारा वैसे ही करता है। वास्तव में यह वीडियो काफी फनी है। इस वीडियो को देखकर किसी को भी हंसी आ जाएगी।

4 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर 12 अक्टूबर को शेयर किया गया था, जिसके अबतक 9 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही 2 लाख से अधिक लाइक्स और 53 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर एक से एक दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो जिराफ मूल रूप से अफ्रीका के जानवर हैं, लेकिन अब ये दुनियाभर के कई देशों में पाए जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिराफ एक ऐसा जानवर है जो एक दिन में महज आधा घंटा ही सोता है और वो भी एक बार में सिर्फ पांच मिनट ही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें