फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: जब गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की बात नहीं मानी, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स

Sat, 10 Sep 2022 05:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Chutkule: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना चाहिए। आज कल की भागमभाग जिदंगी में खुश रहने के लिए हंसते रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचने के लिए हम सभी को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल करना चाहिए। जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसाने में मदद करते हैं। हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 

टप्पू ने पप्पू से पूछा- तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की पसंद नहीं आई? शादी क्यों तोड़ दी?
पप्पू- यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था...
टप्पू- तो?
पप्पू- जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी? मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो!
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड साथ में खाना खा रहे थे।
बॉयफ्रेंड- सुनो...
गर्लफ्रेंड- चुप रहो, खाते टाइम बात नहीं करते हैं। 
बॉयफ्रेंड- ठीक है। 
गर्लफ्रेंड (खाने के बाद)- अब बोलो। 
बॉयफ्रेंड- तुम्हारी प्लेट में कॉकरोच था, अब और बनो मैडम!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अजी सुनते हो, इस बार गर्मियों की छुट्टियों में हम कहां चलेंगे?
पति- जहां गम भी ना हो। आंसू भी ना हो। बस प्यार ही प्यार हो।
पत्नी- देखो जी ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता। मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनते हैं जी, मेरी त्वचा बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है। बताइए ना, मैं क्या लगाऊं? 
पति- लो बर्तन मांजने वाला साबुन, ये सब ठीक कर देगा 
इसके बाद पति की जमकर पिटाई हुई

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- क्या हुआ दोस्त, इतना उदास होकर क्यों बैठा है?
बंता- अरे यार, मेरे पापा ने आज मुझसे बदला ले लिया!
संता- कैसे?
बंता- बचपन में जब वो स्कूल की फीस भरने के लिए पैसे देते थे तो मैं स्कूल से भागकर फिल्म देखने चला जाता था।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू- सर मेरी बीवी 2-5 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है, छुट्टी चाहिए।
बॉस- नहीं मिलेगी!
सोनू- थैंक्यू सर, मैं जानता था मुसीबत में आप मेरे ही काम आएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
महिला- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- बाकी?
महिला- कर्मफूटे, बाकी जेठानी के हैं।
तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें