पशु अधिकार कार्यकर्ता आयमेरिक कैरन
- फोटो : Social media
दरअसल, कैरन कोमोटो.टीवी पर पशु अधिकार से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। उनसे जब पूछा गया कि मच्छर काटते हैं, ऐसे में क्या किया जाए, तो उन्होंने जवाब में कहा कि सभी जीवों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। उन्हें मारना नहीं चाहिए। उनका कहना है कि जो मच्छर लोगों को काटते हैं, असल में वो प्रोटीन के लिए ऐसा करते हैं, क्योंकि उन्हें अपने अंडों और बच्चों के विकास के लिए खून की सख्त जरूरत होती है।