फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fore Tribe: इस जनजाति के लोग खाते हैं इंसानों का दिमाग, अंतिम संस्कार के समय किया जाता है अजीब परंपरा का पालन

Thu, 05 Jan 2023 06:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tribe eat human brains to resist disease Papua New Guinea - फोटो : iStock
Fore Tribe: रहस्यमयी जनजातियों से दुनिया भरी पड़ी है। यह जनजातियां अपनी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए जानी जाती हैं। दुनिया में रहने वाली आदिवासी प्रजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जहां रहती हैं वहां पर उनका पूरा अधिकार होती है। सरकारें भी इन प्रजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। 

दुनिया में पाई जाने वाली इन जनजातियों में कुछ बेहद खतरनाक मानी जाती हैं। इनमें पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में पाई जानी वाली एक जनजाति भी शामिल है। इस जनजाति को इसके एक अजीबोगरीब रिवाज के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस जनजाति में किसी भी शख्स के अंतिम संस्कार के समय इंसान के दिमाग को खाने की परंपरा थी। आइए जानते हैं पापुआ न्यू गिनी में पाई जाने वाली इस जनजाति के बारे में कुछ रोचक बातें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
tribe eat human brains to resist disease Papua New Guinea - फोटो : iStock
ब्रिटेन और पापुआ न्यू गिनी में फोर जनजाति (Fore Tribe) पाई जाती है। इन जनजाति के लोगों पर वैज्ञानिकों ने शोध किया है। इस शोध में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। इस जनजाति के खाने में मृत रिश्तेदारों का दिमाग भी शामिल था। अब इन्होंने कुरू नाम की बीमारी के लिए आनुवंशिक प्रतिरोधक क्षमता का विकास कर लिया है। मैड काउ डिजीज से यह बीमारी मिलती जुलती है। इस शोध की मदद से पार्किंसंस रोग और डिमेंशिया जैसे 'प्रायन' रोगों का नया इलाज खोजा सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
tribe eat human brains to resist disease Papua New Guinea - फोटो : iStock
फोर जनजाति में किसी व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जाता था, तो वहां ऐसी दावत का आयोजन किया जाता था। इन आयोजनों में लोग अपने मरने वाले रिश्तेदारों का मांस खाते थे, तो वहीं उनका दिमाग महिलाएं खाती थीं। अपने प्रिय लोगों के सम्मान के तौर पर इस प्रथा का पालन किया जाता था। यह जनजाति मानती थी कि अगर शरीर को दफना दिया जाता है या कहीं पर रखने से कीड़े खाते हैं। इससे अच्छा है कि मृतक से प्यार करने वाले लोग शरीर को खा जाएं। 

 

4 of 6
tribe eat human brains to resist disease Papua New Guinea - फोटो : iStock

मृत व्यक्ति के शरीर से महिलाएं दिमाग को निकालती थीं और बांस में पकाती थीं। पित्ताशय को छोड़ दिया जाता था और शरीर के सभी मांस को भूनकर खा जाते थे। इन जनजाति के लोग यह नहीं जानते थे कि मानव मस्तिष्क में एक घातक अणु (molecule) पाया जाता है जिसके खान पर मौत हो सकती है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
tribe eat human brains to resist disease Papua New Guinea - फोटो : iStock
न्यू गिनी के जिला चिकित्सा अधिकारी ने पापुआ न्यू गिनी के रहने वाली जनजाति के कुछ लोगों में एक घातक और रहस्यमयी बीमारी पाई गई थी। वह इस बीमारी से चल फिर नहीं पाते थे और खाना खा नहीं पाते थे। इसकी वजह से धीरे-धीरे कमजोर हो जाते थे और मौत हो जाती थी। इस जनजाति के लोग इस बीमारी कुरु नाम दिया जिसका मतलब 'डर से कांपना है।  

Optical Illusion: जीनियस हैं तो इस तस्वीर में छिपे शेरों को आठ सेकेंड के अंदर ढूंढकर दिखाइए
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tribe eat human brains to resist disease Papua New Guinea - फोटो : iStock
इस बीमारी के कारण जनजाति के करीब दो प्रतिशत लोगों की मौत हो जाती थी। अब शोध से पता चला है कि प्रायन्स' नामक प्रोटीन के कारण होने वाली बीमारियों में कुरू भी शामिल है। इसमें रीप्रोड्यूस करने और संक्रामक बनने की क्षमता होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें