फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीखते हुए भागी महिला, वाशिंग मशीन के ड्रायर से कपड़ों संग निकला ये जीव

Sun, 03 Mar 2019 12:39 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Facebook
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। महिला ने अपने साथ घटी एक भयानक घटना को फेसबुक पर भी शेयर किया है जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : dailymail.co.uk
दरअसल, यहां एक महिला वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी तभी वाशिंग मशीन के ड्रॉयर से कपड़े निकालने के दौरान महिला ने ड्रॉयर के अंदर कपड़ों के साथ एक जीव को देखकर हैरान रह गई और चीखते हुए बाहर की ओर भाग गई। महिला ने अपना भागते हुए वीडियो भी शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Facebook
बता दें कि, महिला वॉशिंग मशीन के ड्रायर से कपड़े निकालकर बाहर सुखाने के लिए ले जाने वाली थी कि तभी उसकी नजर कपड़ों में लिपटे हुए सांप पर पड़ी। ऐसा देखते ही महिला कपड़ों को फेंकते हुए जान बचाकर भाग खड़ी हुई। महिला ने फेसबुक पोस्ट में चौंकाने वाली पूरी घटना बताई है।


4 of 7
- फोटो : Social Media
अमांडा वाइज नाम की महिला के साथ ये पूरी घटना घटी है। वाइज ड्रायर में कपड़ों के साथ लिपटे सांप को देखकर दौड़कर अपने पति को ढूढ़ने निकल गई जिससे कि वह सांप को पड़ककर घर से बाहर निकाल सकें। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Facebook
अमांडा वाइज ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि मैं अपने पूरे जीवन में इतनी तेज कभी नहीं भागी, मेरा दिल तेजी से धड़क रहा था, मेरे पैर कांप रहे थे और मेरा पूरा शरीर पसीने से तरबतर हो गया था। महिला ने बताया जब उसके पति ने सांप को वाशिंग मशीन से बाहर निकालकर उसे जंगल में छोड़ आया तब जाकर उसकी जान में जान आई। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : dailymail.co.uk
महिला ने बताया कि उसका पति सांप पकड़ने वाला है। इसलिए उसने अपने पति को जल्द से जल्द खोजकर पूरी घटना के बारे में बताया, लेकिन वह सांप देखकर इतना तेज भागी कि इससे पहले कभी नहीं भागी थी। अमांडा वाइज ने कहा कि उसके पति ने ड्रायर से सांप को निकालने के लिए झाड़ू का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
near-death experience - फोटो : Facebook
अमांडा वाइज ने इस घटना की दो तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाली हैं। महिला की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें