फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थी खूबसूरत इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने किया कुछ ऐसा, जानकर दंग रह जाएंगे आप

Mon, 10 Jun 2019 07:40 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
खूबसूरत दिखना कौन नहीं चाहता है, लेकिन क्या हो अगर उसी खूबसूरती की वजह से आप मुश्किल में पड़ जाएं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला उरुग्वे के पेसेंदू शहर में, जहां पिछले कुछ दिनों से एक खूबसूरत महिला और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी चर्चा का विषय बने हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दरअसल, यहां एक महिला अपनी बाइक से कहीं जा रही थी। इसी बीच एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया और यह कहकर चालान काट दिया कि आपको देखकर सड़क पर चल रहे लोगों का ध्यान भटक सकता है, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने काटा चालान - फोटो : Social media
ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने महिला के काटे चालान पर अपने प्यार का इजहार भी कर दिया। उसने स्पेनिश भाषा में चालान पर लिखा 'ती अमो', जिसका मतलब होता है मैं आपसे प्यार करता हूं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
महिला ने जब चालान को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी को फ्लर्ट करने वाला बताया तो कुछ ने उसे नौकरी से निकालने की भी बात कह डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
जब यह बात ऊपर तक पहुंची तो ट्रैफिक अफसर ने घटना की जांच के आदेश दे दिए। माना जा रहा है कि अगर जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसे निलंबित किया जा सकता है या उसकी नौकरी भी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें