अक्सर आपने किसी तोते को गाते या इंसानी भाषा बोलते हुए देखा होगा। तोता एक ऐसा पक्षी है जो इंसानों की भाषा बोल लेता है, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अपने इसी बोलने वाली हुनर से कुछ तोते चिड़ियाघर की नाक कटवा देंगे? जी हां, ये बिल्कुल सच है। ब्रिटेन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां के एक चिड़ियाघर से 5 तोतों को हटाना पड़ गया, क्योंकि वो लोगों को गंदी-गंदी गाली देने लगे थे।
ये तोते चिड़ियाघर में घूमने आ रहे लोगों और बच्चों को बेहद गंदी-गंदी गाली देने लगे थे, जिससे चिड़ियाघर को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल इन तोतों की हरकतों को देखते हुए इन्हें तुरंत चिड़ियाघर से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये पांच तोते एक साथ कुछ समय क्वारंटीन में थे, जिसके बाद से उनमें ये बदलाव देखा गया।