Astronomical Events: नवंबर का महीना खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं, जो लोगों को चकित कर देंगी। 4 नवंबर को अंतरिक्ष में होने वाली आतिशबाजी, 15 नवंबर को दिखने वाला सुपरमून, 16 नवंबर को चमकदार दिखने वाला बुध ग्रह और 17-18 नवंबर को होने वाला लियोनिड्स उल्कापात। इन सभी खगोलीय घटनाओं ने लोगों के उत्साह को बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि इनमें से कई खगोलीय घटनाओं को देखने के लिए आपको किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं है।