पफर फिश
- फोटो : Social media
पफर मछली
ये एक ऐसी मछली है जिसे साइनाइड जहर से भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इस मछली में टेट्रोडोटॉक्सिन नामक जहर होता है, जो अपने तेज गति से फैलने के लिए जाना जाता है। हालांकि, इतनी खतरनाक होने के बावजूद भी इस मछली से बनी फुगु डिश जापान में काफी पसंद की जाती है।
जापान में फुगु डिश को अक्सर सूप के साथ परोसा जाता है, लेकिन इस डिश को बनाने के लिए कई सालों की ट्रेनिंग की जरूरत बनती है। इसे बनाने वाले शेफ भी सालों की ट्रेनिंग के बाद ही अपने ग्राहकों को ये डिश परोस पाते हैं। असल बात ये है कि जब तक इस मछली से बनी डिश ग्राहक तक पहुंचे तब तक इसके जहरीले हिस्से जैसे दिमाग, त्वचा, आँखें, अंडाशय, लिवर और आंतों को हटा देना चाहिए।