फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: यह थी भारत की पहली ट्रेन, जानिए भारतीय रेलवे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Sun, 16 Apr 2023 06:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
First Train in India - फोटो : iStock
Indian Railways: भारत में अधिकतर लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। भारत में रेल यात्रा सस्ती और आरामदायक है। इसकी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन माना जाता है। दुनिया में भारतीय रेलवे चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या करीब 8000 है। 

समय के साथ भारतीय ट्रेनों और स्टेशनों में काफी बदलाव आया है। भारतीय रेलवे काफी एडवांस है और यहां की ट्रेन, स्टेशन काफी हाइटेक हो गए हैं। वर्तमान समय में भारतीय रेलवे कई हाई स्पीड ट्रेनें चला रहा है। भारतीय रेलवे से करीब 2.50 करोड़ लोग हर दिन यात्रा करते हैं, जबकि 33 लाख टन माल भी ढोता है। 8 मई, 1845 को भारतीय रेलवे की स्थापना की गई थी। भारतीय रेलवे का मुख्यालय राजधानी दिल्ली में है। 178 साल पुराना भारतीय रेल आज भी सबसे सस्ता और पसंदीदा परिवहन है। आइए जानते हैं कि भारतीय रेलवे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...
विज्ञापन

2 of 5
First Train in India - फोटो : Istock
कौन थी भारत की पहली ट्रेन? 

भारत की पहली ट्रेन का नाम रेड हिल रेलवे था। 1837 में यह ट्रेन रेड हिल्स से चिंताद्रिपेट पुल तक चलाई गई थी। इन दोनों जगहों के बीच 25 किलोमीटर की दूरी है। ट्रेन के निर्माण का श्रेय सर आर्थर कॉटन को दिया गया था। इस ट्रेन का इस्तेमाल प्रमुख रूप से ग्रेनाइट के परिवहन के लिए होता था। आम लोगों के लिए भारत में 16 अप्रैल 1853 को पहली ट्रेल चली थी। यह ट्रेन बोरी बंदर (मुंबई) और ठाणे के बीच 34 किमी चलाई गई थी, जिसमें 400 यात्रियों ने यात्रा की थी। सबसे खास बात यह है कि इस दिन सार्वजनिक अवकाश का एलान किया गया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
First Train in India - फोटो : Istock
सबसे तेज चलने वाली 

भारत में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस है। इस ट्रेन की स्पीड 180 किमी. प्रति घंटा है, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से फिलहाल 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। कई बार यह ट्रेन अधिकतम 160 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ती है। 

Ajab-Gajab: जेल में जिंदा शख्स को खा गए खटमल, तीन महीने से जेल में बंद था कैदी, हैरान कर देगी कहानी

 

4 of 5
First Train in India - फोटो : Istock
सबसे लंबी दूरी की ट्रेन

भारत में सबसे लंबी दूरी तक चलने वाली ट्रेन डिब्रूगढ़ और कन्याकुमारी के बीच चलने वाली विवेक एक्सप्रेस है। यह ट्रेन 4,286 किमी की दूरी करीब 82 घंटे 30 मिनट में तय करती है। यात्रा के दौरान इस ट्रेन का 57 स्टेशनों पर ठहराव है।

 Gate Of Hell: दुनिया का सबसे रहस्यमयी मंदिर, दरवाजे पर जाते ही इंसान की हो जाती है मौत!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
First Train in India - फोटो : Istock
देश का पहला रेलवे स्टेशन

भारत का पहला रेलवे स्टेशन बोरी बंदर है जो मुंबई में स्थित है। देश की पहली यात्री ट्रेन को 1853 में बोरी बंदर से ठाणे तक चलाया गया था। ग्रेट इंडियन पेनिन्सुलर रेलवे ने इसे बनाया था। इस स्टेशन का बाद में 1888 में विक्टोरिया टर्मिनस के रूप में निर्माण किया है। इसका नाम महारानी विक्टोरिया के नाम पर पड़ा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें