सोशल मीडिया पर इस तस्वीर ने सनसनी मचा दी है। लोग न सिर्फ इसे फेसबुक, ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं, बल्कि जालिम बाप को
गालियां भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
baby
- फोटो : Daily Mail
यह तस्वीर उत्तरी अमेरिकी देश अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स में ली गई है। यहां एक सनकी बाप ने 15वीं मंजिल से अपने ही
बेटे को लटका दिया। इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली है।
विज्ञापन
3 of 5
baby
- फोटो : Daily Mail
महज़ फेसबुक का हीरो बनने के लालच में पिता ने बेटे की जान जोखिम में डाल दी। बेटे को उसकी टी-शर्ट के सहारे लटका दिया और दूसरे हाथ से फोटो क्लिक कर फेसबुक पर अपलोड कर दी। साथ ही लिखा, 'अगर मुझे 1000 लाइक्स नहीं मिले तो बच्चे को फेंक दूंगा'। कोर्ट ने दोषी पिता को 2 साल के लिए जेल की सजा सुनाई है।
4 of 5
baby
- फोटो : Daily Mail
हालांकि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। कुछ महीने पहले थाइलैंड में एक पिता ने अपनी 11 महीने की बेटी के साथ बिल्डिंग से
छलांग लगा दी। यही नहीं, उसने अपनी सुसाइड की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जिसे देख न सिर्फ उसकी पत्नी बल्कि पूरी दुनिया सन्न रह
गई थी।
इसी तरह एक और बाप ने सिर्फ अपनी पत्नी का ध्यान आकर्षित करने के लिए पांच साल की बच्ची को जान से मारने की कोशिश की
। उसने घर पर इस वारदात को अंजाम दिया और 'फेसबुक लाइव' पर स्ट्रीम कर पत्नी को डराने की कोशिश की। राहत की बात ये रही
कि बच्ची की जान बच गई।