सऊदी अरब इन दिनों अपने एक फैसले की वजह से काफी चर्चे में है। यहा के नागरिक अब पाकिस्तान, बांग्लादेश, चाड और म्यांमार की महिलाओं से आसानी से शादी नहीं कर सकेंगे, बल्कि इससे पहले उन्हें सरकारी सहमति लेनी होगी। हालांकि, सऊदी प्रिंस ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन इस बात की चर्चा है कि अपने देश की महिलाओं से किसी तरह की नाइंसाफी रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।