Ethiopia: इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया। पीएम मोदी ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है। मंगलवार को ही इथियोपिया वो इथियोपिया पहुंचे थे। यह उनका पहला दौरा है। पीएम अबी अहमद अली ने नेशलन पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया।
लेकिन दुनिया में जहां कुछ ही दिनों में 2026 की शुरुआत होने वाली है, तो वहीं इथोपिया में अभी साल 2018 चल रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इसकी वजह है क्या है? इथियोपिया पूर्वी अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन देश है। यह एकमात्र ऐसा अफ्रीकी देश है जो कभी यूरोपीय उपनिवेश नहीं बना और अपनी 3,000 वर्ष पुरानी सभ्यता पर गर्व करता है।
इथियोपिया में लोग काफी विविधतापूर्ण हैं। इस देश में 80 से अधिक जातीय समूह निवास करते हैं। यहां हर समुदाय की अपनी भाषा-संस्कृति है। 60 फीसदी लोग ईसाई (इथियोपियन ऑर्थोडॉक्स चर्च) हैं, जो दुनिया के सबसे पुराने ईसाई समुदायों में से एक है। यहां की संस्कृति का ही एक अनूठापन है साल के 13 महीने। यहां पर साल 13वां महीना 5 दिन का होता है। दुनियाभर में 2025 चल रहा है, लेकिन यहां पर अभी 2018 चल रहा है।