भारत में इंटरनेट भले ही सस्ती दरों पर उपलब्ध है, लेकिन स्पीड के मामले में यह बहुत पीछे है। मोबाइल एनालिटिक्स कंपनी ओपनसिग्नल ने दुनियाभर के देशों में इंटरनेट स्पीड की तुलना की, जिसमें भारत को टॉप 10 की लिस्ट में कहीं भी जगह नहीं मिली। इसके साथ ही सस्ते दर पर इंटरनेट मुहैया कराने में भी भारत बहुत पीछे है। बता दें कि यूरोप में एक ऐसा देश है, जहां पूरे देश को तेज इंटरनेट मिलता है।